Monday, 13 August 2018

Google Hindi Input Tools?/गूगल हिंदी इनपुट टूल्स ?

हिंदी में कैसे टाइप करें बिना Kruti Dev Font  के?

दोस्तों आज के समय में कम्प्यूटर और एन्ड्राएड मोबाइल के प्रयोग का क्षेत्र अत्यधिक बढ़ गया है। हमारे देश में क्षेत्रीय भाषाओं की अधिकता के बावजूद हिन्दी भाषा का प्रयोग अत्यधिक होने लगा है। हिन्दी के व्यापक क्षेत्र में वृद्धि के कारण अब समझने व समझाने के लिए मोबाइल और कम्प्यूटर पर विभिन्न प्रकार के हिन्दी भाषा के फाॅन्ट, साॅफ्टवेयर आदि का प्रचलन बढ़ने लगा है। इनकी सहायता से सभी को हिन्दी भाषा में अपने विचारों का आदान-प्रदान काफी आसानी होती है। आप इस टूल को हिन्दी भाषा के अतिरिक्त अन्य किसी भी क्षेत्रीय भाषा के टाइपिंग के लिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। 




ऐसे करें हिंदी टाइपिंग ? 
इसी क्रम में गूगल ने एक सुविधा दी है जिससे हम हिन्दी भाषा कहीं भी टाइप कर सकते हैं। फिर चाहे कम्प्यूटर में हो या फिर मोबाइल में। बहुत ही आसानी के साथ फोनियोटाइप मोड में आप हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। इस सुविधा का नाम गूगल हिन्दी इनपुट टूल्स है। सर्वप्रथम आप गूगल पर जाकर Google Hindi Input Tools टाइप करें और Enter दबाएं। इसके बाद आपको सबसे ऊपर जो साइट दिखाई दे रही है, उस पर क्लिक कर लें। 


इसके बाद हिन्दी के चेक बाॅक्स को सेलेक्ट करने के बाद नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लें।



डाउनलोड करने के बाद इसे इन्स्टाल कर लें और उसके बाद आप कहीं भी टाइप करें। अब आप कहीं भी जैसे कि इन्टरनेट ब्राउज़र, वर्ड की फाइल, नोटपेड, फोल्डर फाइल का नाम, आप हर जगह हिन्दी में टाइप कर सकते हैं। जैसे कि आपको हिन्दी में राम लिखना है। तो आपको RAM टाइप करना होगा। यह इनपुट टूल आपको कई सुझाव भी देता है। आप उनमें से भी चुन सकते हैं। 


इसकी शार्टकट कीज ALT + SHIFT है। इससे आप हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी भाषा में टाइप करने के आप्शन को चेंज कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखें।

No comments:

Post a Comment

इन्हें भी पढ़ें ...